April 19, 2026

90 दिवसीय महिला सिलाई एवं ड्रेस डिजाइनिंग कोर्स का समापन

1 min read
Share this

रायपुर। सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने रायपुर के विधानसभा रोड स्थित अमासिवनी गांव में अपना 90 दिवसीय महिला सिलाई एवं ड्रेस डिजाइनिंग कोर्स प्रशिक्षण का समापन कोल इंडिया लिमिटेड के पूर्व महाप्रबंधक श्री जे.एस. जॉली मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उद्यमी श्रीमती गिरजा भार्गव एवं श्री तुषार भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।अतिथियों का स्वागत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री जी.के. भटनागर ने किया।

अमासिवनी गांव की दस महिलाओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया तथा उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों ने सुधा सोसाइटी की कौशल विकास पहल की प्रशंसा की तथा महिला सशक्तिकरण पर इसके सकारात्मक प्रभाव को स्वीकार किया।

यह पहल समुदाय में व्यावसायिक कौशल एवं महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सुधा सोसाइटी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। सुधा ओपन स्कूल के बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया अतिथियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।