April 19, 2026

हेमचंद यादव विवि की वेबसाइड हैक, 15 मिनट में हुआ रिस्टोर

1 min read
Share this

दुर्ग। दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को कल देर रात अज्ञात हैकर्स ने हैक कर लिया और कुछ समय के लिए अंग्रेजी में अपशब्दों भरा एक मैसेज भी दिखाई दिया। इस मैसेज में धमकी दी गई थी कि अगली बार अगर तुमने हमारी सीमाओं या साइबर स्पेस पर हमला करने की कोशिश की, तो हम तुम्हें ऐसी… (अपशब्द) का प्रयोग किया गया। हालांकि कुछ ही देर में वेबसाइट सामान्य स्थिति में आ गई। हेमचंद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप ने बताया कि वेबसाइट हैंग हो गया था। हमने शटडाउन करके उसे तुरंत 15 मिनट के अंदर रिस्टोर कर लिया है।