April 19, 2026

रिमझिम बारिश के बीच श्री श्याम सत्संग महिला मंडल ने निकाला निशान यात्रा

1 min read
Share this

रायपुर। देवशयनी एकादशी के अवसर पर श्री श्याम सत्संग महिला मंडल की 500 से अधिक महिलाओं ने जवाहर नगर के श्री शिव राधा कृष्ण मंदिर से रिमझिम रिमझिम बारिशों के झड़ी में झूमते, नाचते, ढ़ोल नागाड़ो के साथ बाबा का जयकार लगाते हुए निशान यात्रा निकाली।
मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम सत्संग महिला मण्डल के द्वारा विगत 27 सालों से निशान यात्रा जवाहर नगर के श्री शिव राधा कृष्ण मंदिर एवं राजा तालाब के श्री राणी सती दादी मंदिर से निकाली जाती है जो की समता कॉलोनी के खाटू श्याम मंदिर पहुंच कर समाप्त होती है। इस बार की निशान यात्रा में 500 से अधिक श्याम प्रेमी शामिल हुए। बारिश में श्याम अमृत वर्षा मे भींगते हुए श्याम प्रेमी निशान यात्रा में श्याम बाबा के भजन, ढोल नगाड़े, पुष्प व इत्र वर्षा करते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंचे जहां आरती पूजन कर बाबा को मनोकामना निशान अर्पित किए।
इस अवसर पर निशान यात्रा की अध्यक्ष संगीता सरावागी के साथ सेवादार राजश्री अग्रवाल, निधि सरावागी, पूजा आस्थाना, दीपक अग्रवाल, संजय सरावगी, माया मुरारका, मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल, माधवी अग्रवाल, आभा द्विवेदी, देवकी सोनी, अमिता, आशा अग्रवाल, सरिता गर्ग, बॉबी जैन, खुशबू केडिया के अलावा समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।