तीरथगढ़ वाटरफॉल से नीचे गिरा नाबालिक, कई घंटे बाद शव बरामद
1 min read
Share this
जगदलपुर। जिले के तीरथगढ़ वाटरफॉल में आज रविवार सुबह विशाखापत्तनम से आये एक परिवार का नाबालिक मेरीवा साईं पवन सात्विक फ़ोटो व वीडियो बनाने के दौरान ऊपर से नीचे कुंड में जा गिरा । हादसे के तत्काल बाद परिवार के कुछ लोगों ने पानी मे छलांग लगाए, लेकिन जब तक नाबालिक डूब चुका था, इसकी जानकारी दरभा पुलिस से लेकर एसडीआरएफ की टीम को दिया गया । घटना के कई घंटे बाद नाबालिग का शव बरामद कर लिया गया है ।
दरभा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह विशाखापत्तनम से एक परिवार जिसमें 20 से 25 लोग पर्यटन स्थल तीरथगढ़ वाटरफॉल घूमने के लिए आये हुए थे। इस दौरान परिवार के लोग तीरथगढ़ वाटरफॉल के पास फ़ोटो, वीडियो बना रहे थे, इसी दौरान नाबालिक बालक मेरीवा साईं पवन सात्विक 17 वर्ष अपने फोन को लेकर झरने के ऊपर चढ़कर फ़ोटो व वीडियो बनाने लगा, जहां अचानक उसका पैर फिसलने से ऊपर से सीधा कुंड में जा गिरा।
बता दे कि तीरथगढ़ वाटरफॉल के पत्थर में लगी काई के फिसलन को नजर अंदाज कर फोटो-विडियों बनाने में इतना खोते हैं, जिससे अक्सर इस तरह की जानलेवा घटनाएं होती है। वहीं यहां पर सुरक्षा के कोई उपाय मौजूद नही है। स्थानिय लोगों के द्वारा मना करने के बाद भी नही समझते है और अपनी जान गवा देते है । इससे पूर्व आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले से आये एक छात्र की भी इसी तरह गहरे पानी मे जाने से मौत हो चुकी है, वही इसी तीरथगढ़ वाटरफॉल के ऊपर पति पत्नी बैठकर बात करने के दौरान अचानक से महिला नीचे गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी, वहीं बरसात के समय एक युवाओं का ग्रुप घूमने के लिए आया हुआ था, अचानक से पानी के बढ़ जाने से पूरे लोग रात भर पेड़ में बैठकर अपनी जान बचाये थे, ऐसे कई मामले है जिसमे युवाओं ने सिर्फ अपने एक छोटी सी लापरवाही के कारण अपनी जान गवा चुके है।
