छग टीचर्स एसोसिशन में राजेश प्रदेश संगठन मंत्री व लुदरसन जिलाध्यक्ष बने
1 min read
Share this
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिशन जिला बस्तर के कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया है एवं लुदरसन कश्यप को बस्तर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
संगठन में पदाधिकारियों की नई नियुक्ति से प्रदेश एवं संभाग, जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है । संगठन ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से संघ को मजबूत बनाने और शिक्षक हित में अपने कर्तव्य का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा की है । इस अवसर पर प्रवीण श्रीवास्तव, शिव सिंह चंदेल, मोहम्मद ताहीर शेख, अमित पॉल, मनीष ठाकुर, बुधराम कश्यप, भुवनेश्वर नाग, हेमन्त मंडावी, नितिन देशमुख, मुढोराम कश्यप सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहें। उपरोक्त जानकारी संघ के जिला मिडिया प्रभारी नीलमणी साहू ने दी।
