हेरोइन बेचते 2 तस्कर गिरफ्तार
1 min read
Share this
रायपुर। रायपुर में नशीला पदार्थ हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी नशीले सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 1.49 लाख का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने नारकोटिक्स मामले में आरोपियों को जेल भेज दिया है।
