May 15, 2026

तिल्दा के अब्रसिव प्लांट में करंट से मजदूर की मौत,मुआवजे को लेकर हंगामा

1 min read
Share this

रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा के पास ग्राम पंचायत छपोरा भींभौरी स्थित गुरुदेव अब्रसिव प्लांट में मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना प्लांट में 31 मई को मोटर की मरम्मत करते समय हुई थी। 23 साल के हर्ष यादव ने मौके पर दम तोड़ दिया था। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया,पुलिस के साथ झूमाझटकी होने पर कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। प्रशासन घटना की सूक्ष्मता से पड़ताल प्रारंभ कर दी है।