November 23, 2026

पत्रकारिता विवि में हॉस्टल छात्र-छात्राओं के बीच बवाल

1 min read
Share this

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में देर रात जमकर बवाल हुआ है। यहां छात्राओं ने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर गाली-गलौच करने और अश्लील कमेंट्स करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद छात्राओं में आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में बॉयज और गल्र्स हॉस्टल है। दोनों ही हॉस्टल में छात्र और छात्राएं रहती है।
बीती रात छात्रावास में रहने वाले छात्र छात्राओं को गालियां देने लगे और अश्लील कमेंट्स करने लगे। इतना ही छात्राओं का आरोप है कि, छात्रों ने खिड़कियों से झांककर गंदे और अश्लील इशारे भी किए। इस मामले में छात्राओं ने बताया कि, ऐसी घटना पहली बार नहीं हो रही है। छात्र पहले भी ऐसी हरकत कर चुके हैं और उन्होंने इस बात की शिकायत विश्वविद्यालय में की थी। छात्राओं ने आगे कहा कि, हमने कई बार इस बात की शिकायत की है, लेकिन छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इतना ही नहीं छात्राओं ने बताया कि, बवाल खत्म होने के कई घंटो बाद हॉस्टल की केयर टेकर मौके पर पहुंची थी। फि़लहाल छात्राओं ने इस पूरे मामले की शिकायत की है। वहीं विवि प्रशासन से पक्ष लेने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो पाया। अभी उनकी ओर से मामले पर कोई अधिकृतबयान नहीं आया है।

This will close in 0 seconds