लोधेशवरधाम में सावन झूला उत्सव और वृक्षारोपण 13 जुलाई को
1 min read
Share this
रायपुर। सावन माह के अवसर पर लोधेशवरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ के तत्वावधान में सावन उत्सव का आयोजन 13 जुलाई को प्रात: 11 बजे 2 बजे तक किया गया है। इस दौरान लोधेशवरधाम के परिसर में वृक्षारोपण भी किया जायेगा। छत्तीसगढ राज्य बनने के समय से निरंतर 24 वर्षो से सामाजिक कार्य करते आ रहे है और लोधेशवरधाम मे विगत 3 वर्षो से रोपे पौधे अब वृक्ष का आकार ले रहा है। इस अवसर पर लोधी समाज की महिला मानस मंडली द्वारा लोधेशवर भगवान की अमृतवाणी भजन प्रस्तुत की जायेगी।
इस अवसर पर समाज सभी आगंतुक लोगों को हरा रंग के वेशभूषा में आना अनिवार्य होगा, साथ ही वृक्षारोपण अभियान एक पेड मां के नाम के तहत अपने साथ एक पौधा अवश्य लगाना होगा। सावन झूला कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए महिलाओ द्वारा कुर्सी दौड एवं क्वीज प्रतियोगिता और छात्र – छात्रओ के लिए कैरियर गाईड के साथ बुजुर्गो का भी सम्मान किया जायेगा। इस कार्यक्रम में समाज की सभी महिलाएं भाग ले सकते है।
