May 12, 2026

जल, जमीन और जंगल को बचाना है, तो सबको एक रहना होगा – खडग़े

1 min read
Share this

रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में किसान-जवान और संविधान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने सोमवार को मोदी सरकार पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि जल, जमीन और जंगल को बचाना है, तो सबको एक रहना होगा। छत्तीसगढ़ की शराब नीति पर कहा कि सारी योजनाएं बंद कर दी गई, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने 67 नई शराब दूकानें खोलने का काम किया और नकली शराब बेची जा रही है। रायपुर में 15 हजार प्रतिनिधियों ने उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुनाव किया, इसके लिए वे आभारी हैं। छत्तीसगढ़ में पार्टी के राष्ट्रीय महाधिवेशन के दौरान छत्तीसगढ़ के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की गई। ईडी और आईटी की कार्रवाई हुई मगर कार्यकर्ता डरे नहीं और मुंहतोड़ जवाब देकर अधिवेशन किया। भाजपा के साथ मजबूती से लडऩा होगा।