माओवादी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को न्यूट्रलाइज किया जाना, हमारे सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति – सीएम साय
1 min readShare this
रायपुर। बस्तर के बीजापुर में माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के 08 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को न्यूट्रलाइज किया जाना, हमारे सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, अदम्य साहस और जनसहभागिता का जीवंत उदाहरण है। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा।
उन्होंने आगे लिखा कि हमारे सुरक्षाबलों के शौर्य को नमन करता हूँ, जिनकी निरंतर और निर्णायक कार्रवाइयों ने नक्सल संगठन की रीढ़ तोड़ दी है। अब नक्सलवाद अंतिम साँसें गिन रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने का मिशन निर्णायक दौर में है।

