सड़क दुर्घटना में कमी लाने किया गया जागरूक, 13 वाहन पर की गई कार्रवाई

1 min read
Share this

सुकमा। जिले के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का पालन करने सघन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी शिव भगत रावटे और डीएसपी यातायात कृष्णकांत वाजपेई के नेतृत्व में शनिवार एवं रविवार को एनएच 30 मुयारास रोड के पास वाहनों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान कुल 13 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई एवं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करने, शराब पीकर वाहन न चलाना, अवैध पार्किंग न करने, तेज रफ्तार वाहन न चलाने की समझाइश दी गई । इसके साथ ही लाउड हेलर के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया । सुकमा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य सुकमा की जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं असावधानियों से होने वाली दुर्घटनाओं मे कमी लाना है । वाहन चेकिंग के दौरान निरीक्षक अनुराग सोनवानी एवं यातायात पुलिस मौजूद रहे।