खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन करते चार वाहन के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज

1 min read
Share this

जगदलपुर। गौण खनिज का अवैध उत्खनन,परिवहन पर जिले में लगातार कार्रवाई जारी है । खनिज विभाग द्वारा 31 मई को रात्रि लगभग 8-9 बजे ग्राम तारापुर के ग्रामीणों द्वारा रेत का अवैध परिवहन के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर, खनि अधिकारी के नेतृत्व में खनिज दल ने मौके में पहूंचकर जांच किया । आकस्मिक निरीक्षण में रेत का अवैध परिवहन करते चार वाहन चालक मौके से फऱार गए, रात भर खनिज दल द्वारा तारापुर, बनियागांव, टलनार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया और फरार वाहन चालक को पकड़कर आज 1 जून की सुबह एक हाइवा और तीन टिप्पर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहनों को पुलिस थाना नगरनार की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
इसके अलावा 1 जून को सुबह 8:30 बजे भसकली नदी ग्राम तारापुर (छत्तीसगढ़ सीमा में) रेत का अवैध उत्खनन के उद्देश्य से खड़े एक चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर वाहन ऑपरेटर को सुपुर्दगी में देते हुए नोटिस दिया गया । खनिज जांच दल में खनि अधिकारी शिखर चेरपा, खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, सिपाही डीकेश्वर खरे, सीताराम नेताम, विकास नायक, जलंधर बघेल, महादेव सेठिया, संतोष सहारा उपस्थित थे। खनि अधिकारी के अनुसार रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं तथा उत्खननकर्ता के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई ।