May 26, 2026

शराब घोटाला…विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार,ठिकानों पर छापे

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। भाटिया को रायपुर लाया जा रहा है। इसके साथ ही ईओडब्ल्यू की टीम ने दुर्ग-भिलाई में भाटिया के 6 ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है,कार्रवाई चल रही है। बता दें गिरफ्तारी से बचने भाटिया काफी अरसे से फरार थे।