Home Page Popup
November 15, 2026

एनआईटी रायपुर ने आयोजित किया वाकेथान और शपथ समारोह

1 min read
Share this

*विश्व पर्यावरण दिवस के तहत आयोजित किए जा रहे हैं कार्यक्रम*
रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 31 मई से 5 जून 2025 तक सप्ताह भर चलने वाली विविध गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। यह गतिविधियां माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किए गए “मिशन लाइफ” के उपलक्ष्य में, शिक्षा मंत्रालय एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित की जाएगी। इस वर्ष का विषय “वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” रहेगा, जिसके अंतर्गत संस्थान द्वारा सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

गतिविधियों की श्रृंखला की शुरुआत 31 मई 2025 को वॉकाथॉन और शपथ समारोह से हुई, जो संस्थान के मुख्य भवन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्थान के डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) तथा वार्ड क्रमांक 20, कोटा, रायपुर के पार्षद श्री अमन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डी. सी. झारिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. गोविंद पी. गुप्ता, डॉ. देबाशीष मिश्रा, संकाय सदस्य, कर्मचारी, स्कॉलर और छात्र उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागी इस वॉकाथॉन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए और प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक शपथ ली। इस दौरान प्लास्टिक छोड़ो और प्रकृति से नाता जोड़ो, हम सबका एक ही नारा प्लास्टिक मुक्त हो देश हमारा और प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ जैसे नारे लगाए गए |

संस्थान 31 मई से 5 जून तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के माध्यम से “विश्व पर्यावरण दिवस 2025” का आयोजन करेगा। कार्यक्रम की शुरुआत 31 मई को एक जागरूकता वॉकथॉन और शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए पोस्टर मेकिंग एवं ‘वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट’ प्रतियोगिताएं 2 जून को आयोजित की जाएंगी, जिसके पश्चात 3 जून को स्वच्छता अभियान और हैकाथॉन आयोजित होंगे। 4 जून को प्लास्टिक उद्योग भ्रमण और विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तावित है। 5 जून को ग्रीन चैंपियन सम्मान , पुरस्कार वितरण तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।