श्री सत्यनारायण मंदिर में 22 अक्टूबर को अन्नकूट महोत्सव

1 min read
Share this

*सौ वर्षों से जारी है भक्ति और सेवा की परंपरा*
राजनांदगांव। नगर के कामठी लाइन स्थित सुप्रसिद्ध श्री सत्यनारायण मंदिर में इस वर्ष कार्तिक शुक्ला एकम तिथि, 22 अक्टूबर को पारंपरिक अन्नकूट महोत्सव बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
मंदिर समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह आयोजन पिछले 100 वर्षों से निरंतर होता आ रहा है और नगर के भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।मंदिर समिति ने बताया कि यहां बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक भक्त माता, बहनों और बंधुओं को अन्नकूट प्रसादी वितरित की जाती है। इस वर्ष भी श्री सत्यनारायण धर्मशाला में दोपहर 3 बजे से प्रसादी वितरण प्रारंभ होगा।


आयोजन की जानकारीसमिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया, आचार्य पं. कालूराम शास्त्री, उत्सव प्रभारी पवन लोहिया, श्याम खंडेलवाल, लक्ष्मण लोहिया और राजेश शर्मा ने बताया कि सभी श्रद्धालु समय पर धर्मशाला पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करें।
भव्य तैयारी में जुटी अन्नकूट व्यवस्था समिति के राहुल अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, सौरभ खंडेलवाल और विजय खंडेलवाल ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। महोत्सव स्थल पर साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था और प्रसादी वितरण के लिए अलग-अलग दल बनाए गए हैं।
एकता और सेवा का प्रतीकयह अन्नकूट महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में समानता, एकता और सेवा भावना का संदेश भी देता है। वर्षों से यह आयोजन नगरवासियों को जोड़ने और सामूहिक सहभागिता की परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम बना हुआ है।