विश्व दृष्टि दिवस पर ‘दृष्टि-संचेतक’ कार्यक्रम का आयोजन, नेत्र स्वास्थ्य पर ज़ोर
1 min read
Share this
राजनांदगांव (ठाकुरटोला सोमनी)। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर, समग्र क्षेत्रीय केंद्र (CRC) में 9 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण ‘दृष्टि-संचेतक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह समारोह उदयाचल हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट और साइटसेवर्स इंडिया के संयुक्त सहयोग से ठाकुटटोला सोमनी में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेतराम नवरत्न (CMHO) और श्रीमती वैशाली मिडवार (उप संचालक, सामाजिक कल्याण विभाग) , उदयाचल संस्थान से पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, डॉ.सार्थक बाफना, उत्तमचंद जैन, अशोक मोदी, श्रीमती सुनीता शुक्ला, साइट सेवर से सुश्री पूजा सोनी और C R C से डॉ.स्मिता महोबिया के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
डॉ.पुखराज बाफना, श्रीमती वैशाली मिडवार और डॉ.सार्थक बाफना ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नेत्र स्वास्थ्य के महत्व और दृष्टिबाधा के उपचार एवं रोकथाम पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पंडवानी कार्यक्रम के माध्यम से दृष्टि देखभाल का संदेश दिया गया, जबकि डी.एड. (आई. डी.डी) और डी.आई.एस.एल.आई. पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने नेत्र देखभाल पर एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त, सुंदरा हाई स्कूल के छात्रों के बीच नेत्र देखभाल पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
*सहायक उपकरणों का वितरण*
CRC ने सुश्री चूनमुन मोहंती के समन्वय से ज़रूरतमंद लोगों को एल.एस. बेल्ट्स, नी ब्रेस, वॉकिंग स्टिक और सिटिंग केन जैसे सहायक उपकरण प्रदान किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री फ़रीदा बेगम ने किया। सुश्री रौशनी बकोड़े ने सांकेतिक भाषा अनुवादक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पेंदु जना, सुश्री सुधात्मिका महंती, पुनीत राम साहू, भानुप्रताप साहू और श्रीमती मुक्ता साहू का विशेष योगदान रहा।
