April 23, 2026

एनआईए कोर्ट से मिली ननों को जमानत

1 min read
Share this

बिलासपुर। केरल की दो नन की जमानत याचिका पर एनआइए कोर्ट शनिवार को फैसला सुनाते हुए उन्हें जमानत दे दी है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। इस दौरान पुलिस ने दोनों नन पर मानव तस्करी और मतांतरण की साजिश का आरोप लगाया, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
शुक्रवार को एनआईए कोर्ट में नन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, इस दौरान अभियोजन ने जमानत का विरोध किया, वहीं बचाव पक्ष ने कहा कि नन ने जांच में सहयोग किया है और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। शनिवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए दोनों नन को जमानत दे दी है।
उल्लेखनीय हैं कि 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों नन को तीन आदिवासी युवतियों और एक युवक के साथ रोका। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे आगरा स्थित अस्पताल में काम करने जा रही हैं। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए मानव तस्करी और मतांतरण का आरोप लगाया गया। इसके बाद दुर्ग जीआरपी ने दोनों नन को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। मामला एनआइए को सौंपा गया, जिसकी जांच अब भी जारी है।