April 22, 2026

जांजगीर नैला स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के कारण निरस्त/आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनों को किया गया रिस्टोर

1 min read
Share this

रायपुर/बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत जांजगीर नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पूर्व में निरस्त एवं आंशिक रूप से निरस्त की गई निम्न यात्री ट्रेनों को रिस्टोर किया जा रहा है।
*रिस्टोर की गई ट्रेनें*
*गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू को 2 से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
*गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू को 23 से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
*गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू को 22 से 26 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
*गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू को 23 से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी ।
*गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर–गेवरारोड) मेमू को 22 से 26 अप्रैल  तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
*गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड–रायपुर) मेमू को 23से 27 अप्रैल  तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी ।ऑ
*गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर–कोरबा) पैसेंजर को 22से 26 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी ।
*गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर को 23 से 27 अप्रैल  तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी ।
*गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू को 23 से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी ।
*गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू को 23 से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
*गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू को 23 से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |
गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू को 23से 27 अप्रैल श तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी ।

*शॉर्ट टर्मिनेटेड/ओरिजिनेटेड ट्रेनों को किया गया रिस्टोर*
*गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया –झारसुगुड़ा मेमू को 23 से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार गोंदिया से झारसुगुड़ा तक चलेगी।
*गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को 23 से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार झारसुगुड़ा से गोंदिया तक चलेगी।

*नोट -23 से 27 अप्रैल तक 18250/18249 तथा 18252/ 18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस, एक्सप्रेस बनकर चलेगी।