इंग्लैंड ने मैनचेस्टर टेस्ट के लिये घोषित की टीम,आठ साल बाद डाॅसन की एंट्री

1 min read
Share this

मैनचेस्टर।  भारत के खिलाफ बुधवार 23 जुलाई से प्रारंभ हो रहे चौथे टेस्ट मैच  के लिये इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी। टीम में केवल एक परिवर्तन किया गया है। चोटिल शोएब बशीर के स्थान पर लियाम डॉसन को टीम में स्थान दिया गया है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में एलान कर दिया । जैसी उम्मीद थी कि शोएब बशीर इस मैच में नहीं खेलेंगे वैसा ही हुआ है। उनकी जगह इंग्लैंड ने आठ साल बाद  स्पिनर लियाम डॉसन को टीम में मौका दिया है। बशीर को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। उन्होंने मैच के आखिरी गेंदबाजी की थी और मोहम्मद सिराज का अहम विकेट लेकर भारत की जीत की उम्मीदों को खत्म किया था।

बशीर की जगह ईसीबी ने लियाम डॉसन को टीम में बुलाया था। माना जा रहा था कि वह आठ साल बाद प्लेइंग-11 में जगह बनाने में सफल रहेंगे और यही हुआ है। बेन स्टोक्स ने डॉसन को प्लेइंग-11 में चुना है। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 2016 में चेन्नई में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2017 में खेला था।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैस क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।