स्वास्थ्य कारणों के चलते उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिया इस्तीफा

1 min read
Share this

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही स्वास्थ्य कारणों  का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया था जिसे मंगलवार को  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वीकार कर लिया।

धनखड़ ने अपने पत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ बेहतरीन कामकाजी रिश्तों की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा, “मैं माननीय राष्ट्रपति के अटूट समर्थन और हमारे बीच बने शानदार कामकाजी रिश्ते के लिए तहे-दिल से शुक्रगुजार हूं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का सहयोग और समर्थन अनमोल रहा। मैंने अपने कार्यकाल में बहुत कुछ सीखा। संसद के सभी माननीय सदस्यों का प्यार, भरोसा और स्नेह मेरे दिल में हमेशा बसता रहेगा।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर होने  के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल एकाउंटस एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”