November 23, 2026

बेवजह लोगों को परेशान कर पैसो की मांग करने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाही : चिमनानी

1 min read
Share this

रायपुर। जगदलपुर में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त एवं अन्य लोगों के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा की गई रंगे हाथों गिरफ्तारी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी कठोरता से कार्य कर रही है। प्रदेश में सुशासन की स्थापना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
चिमनानी ने कहा कि जीएसटी प्रकरण में राहत देने के नाम पर रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी और बिचौलिए के खिलाफ एसीबी की यह त्वरित कार्रवाई यह स्पष्ट संदेश देती है कि साय सरकार में पद और प्रभाव का दुरुपयोग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। भ्रष्टाचार में संलिप्त व्यक्ति चाहे कितना ही रसूखदार या किसी भी पद पर क्यों न हो, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। चिमनानी ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार को संरक्षण प्राप्त था और जाँच एजेंसियों के हाथ बांध दिए गए थे, लेकिन आज छत्तीसगढ़ में स्थितियाँ पूरी तरह बदल चुकी हैं। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जाँच एजेंसियाँ पूरी स्वतंत्रता और पारदर्शिता के साथ काम कर रही हैं, जिससे जनता का विश्वास शासन और प्रशासन के प्रति अधिक मजबूत हुआ है। चिमनानी ने कहा कि हमारी सरकार आम नागरिकों और व्यापारियों को भयमुक्त और पारदर्शी व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर रिश्वतखोरी या प्रताडऩा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को हर हाल में पूरा किया जाएगा। 3 वर्षों में ऐसी कई कार्यवाही सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ नीति की प्रमाण है।

This will close in 0 seconds