May 4, 2026

कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल जी के साथ मजबूती से खड़ा है, प्रियंका गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट

1 min read
Share this

रायपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को कहा कि ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल के साथ मजबूती से खड़ा है।
प्रियंका ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी जी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ईडी ने उनके घर पर छापा मारा और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पिछले 11 सालों में देश अच्छी तरह समझ चुका है कि ये जनता की आवाज को कुचलने और विपक्ष को दबाने के तरीके हैं। लेकिन ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल जी के साथ मजबूती से खड़ा है।