राज्य में 67389 व्यक्ति हुए ठगी के शिकार
1 min readShare this
रायपुर। राज्य में डिजिटल अरेस्ट एवं आनलाईन ठगी की प्राप्त शिकायतों का निराकरण का मामला गजेन्द्र यादव ने विधानसभा में उठाया। जिस पर उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन को बताया कि प्रदेश से 67389 व्यक्तियों द्वारा ठगी की शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज करायी गयी है। पोर्टल से प्राप्त जानकारी अनुसार ठगी की राशि लगभग 791 करोड़ रूपये है। प्राप्त शिकायतों में से 21195 शिकायतों का निराकरण किया गया है एवं 1820 पीडि़तों की राशि वापस करायी गयी है। (ग) एनसीआरपी पोर्टल अनुसार दुर्ग जिले में 9060 शिकायतें प्राप्त हुई है।

