एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 तकनीकी रुप से थी दुरुस्त अभी किसी निष्कर्ष पर न पहुंचे -विल्सन
1 min read
Share this
नई दिल्ली। अहमदाबाद में पिछले माह हुए एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दुर्घटना पर सीईओ कैंपबेल विल्सन नेबयान जारी करते हुए कहा कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट पर कहा कि जांच में विमान या उसके इंजन में कोई तकनीकी या मेंटेनेंस से जुड़ी समस्या नहीं पाई गई है सभी जरूरी मेंटेनेंस कार्य पूरे किए गए थे ,इसलिए एकदम से निष्कर्ष पर ना पहुंचे।
उन्होंने कहा कि उड़ान से पहले पायलटों ने सांस की जांच (श्वास परीक्षण) सफलतापूर्वक पास कर ली थी और उनकी सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं पाई गई थी। एयर इंडिया के सीईओ ने कहा कि एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में न तो कोई कारण बताया गया और न ही कोई सिफारिश की गई। सभी से आग्रह है कि वे समय से पहले निष्कर्ष निकालने से बचें। उन्होंने कहा कि अत्यधिक सावधानी बरतते हुए बेड़े में शामिल प्रत्येक बोइंग 787 विमान की दुर्घटना के कुछ दिनों के भीतर जांच की गई और उन्हें सेवा के लिए उपयुक्त पाया गया है।
सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने कहा कि हम सभी विमानों की आवश्यक जांच जारी रखेंगे और भविष्य में जिन नए विमानों की जांच की सिफारिश अधिकारी करेंगे, उनकी भी ऐसे ही जांच करेंगे।
