मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह को सदन में दी श्रद्धांजलि
1 min read
Share this
रायपुर। विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन आज सदन में दिवंगत पूर्व राज्यपाल स्व श्री शेखर दत्त और अविभाजित मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे सुरेंद्र बहादुर सिंह को सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
राज्यपाल स्व श्री शेखर दत्त को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शेखर दत्त जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शेखर दत्त जी ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। हमारा राज्य अपनी रजत जयंती वर्ष मन रहा है, राज्य और विधानसभा के संकल्पों को गढ़ने और छत्तीसगढ़ के नागरिकों के सपनों को संवारने में उनकी विशेष भूमिका रही है । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सक्ती रियासत के राजा और अविभाजित मध्यप्रदेश में लंबे समय तक छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेंद्र बहादुर सिंह जी को नमन करते हुए उनके द्वारा दिये गये योगदान का जिक्र किया।
