स्कूली बच्चों को बरसात में पानी की बीमारियों से बचाव के लिए जैन संवेदना ट्रस्ट ने वितरित किए जूते
1 min read
Share this
रायपुर। जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा चातुर्मास के अवसर पर मानव सेवा व मानव कल्याण के अंतर्गत नन्हें मुन्ने स्कूली बच्चों को बरसात में पानी की बीमारियों से बचाव के लिए जूतों का वितरण किया।
ट्रस्टी महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि आज आदिश्वर जैन कन्या पाठशाला में सैकड़ों बच्चों को उनके पैरों के नाप के अनुसार जूतों का वितरण किया गया। कोचर व चोपड़ा ने कहा कि कसा हुआ जूता , बंधी हुई कमर , तना हुआ सीना बच्चों को स्मार्ट बनाते हैं। बच्चों के विकास , कॉनसन्ट्रेशन वृद्धि में सहायक होते हैं। महेन्द्र कोचर ने कहा कि बरसात में नंगे पांव चलने से पानी संबंधित अनेक बीमारियां बच्चों को होने की संभावना बनी रहती है जिससे परिजनों पर आर्थिक बोझ के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। इन परेशानियों के मद्देनजर जरूरतमंद बच्चों को चरण पादुका वितरण का अभियान विभिन्न स्कूलों में चलाया जा रहा है।
जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा जैन चातुर्मास को मानव सेवा मानव कल्याण हेतु मनाया जा रहा है। इस प्रत्यर्थ बुजुर्गों को श्रवण यन्त्र का वितरण किया जा रहा है। जीवनभर सुनने के बाद ढ़लती उम्र में कम सुनाई देने लगता है, जब परिजन लापरवाही या असमर्थता के कारण बुजुर्गों को श्रवण यन्त्र नही दिलवाते तो उन्हें बहुत बुरा लगता है ऐसे समय में जैन संवेदना ट्रस्ट बुजुर्गों का सहारा बनकर चातुर्मास में भगवान महावीर स्वामी के जियो और जीने दो मंत्र को चरितार्थ करने का प्रयास करता है। जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि जैन मंदिर सदर बाजार में 19 बुजुर्गों को इस सप्ताह श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। साधर्मिक भाई बहनों को बी पी शुगर टेस्टिंग मशीन का वितरण किया जा रहा है। इस हेतु महेन्द्र कोचर 9827156004 एवं विजय चोपड़ा 9301739494 मोबाईल पर सम्पर्क कर सकते हैं।
