खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे का निधन
1 min read
Share this
रायपुर। सहायक संचालक खेल व युवा कल्याण विभाग श्री राजेन्द्र डेकाटे का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी ये है कि उनहे हार्ट अटैक आया था और वे एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। वर्तमान में वे बस्तर में पदस्थ थे। खेल व खिलाडिय़ों के प्रति हमेशा समर्पित अधिकारी के रुप में उनकी पहचान रही। काफी समय तक वे रायपुर में भी कार्यरत्त रहें।
