May 19, 2026

आगरपानी चाटा में अनियंत्रित होकर गिरी बोर वाहन, 4 की मौत, 4 दबे

1 min read
Share this

कवर्धा। कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी चाटा इलाके में एक बोर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वही चार अन्य दबे हुए है जिन्हें निकालने के लिए जिला प्रशासन की टीम जुटी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर शिनाख्त में जुट गई है।
बताया जाता है कि बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी तभी आगरपानी चाटा इलाके में वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बोर वाहन में 8 से 10 लोग सवार थे जिनमें घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग वाहन के नीचे दबे हुए है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण घायलों को निकालने में जुट गए है।