पुन्नी मेला 24 को, जोन कमिश्नर ने किया महादेवघाट का निरीक्षण

1 min read
Share this

रायपुर। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने 24 नवम्बर को होने जा रहे महादेवघाट में पुन्नी मेला की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं और नागरिकों हेतु सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाईट प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था प्रशासनिक तौर पर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक राकेश बंजारे, वार्ड सफाई सुपरवाइजर श्री निखिलेश डहरिया की उपस्थिति रही।

This will close in 0 seconds