अज्ञात हमलावरों ने पूर्व सरपंच की गला घोंटकर हत्या कर दी

1 min read
Share this

बीजापुर। मोदकपाल थाना क्षेत्र अंर्तगत चिन्नाकोडेपाल गांव में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने चिन्नाकोडेपाल के पूर्व सरपंच और वर्तमान वार्ड पंच विजय जव्वा की गला घोंटकर हत्या कर शव गांव के रास्ते पर फेंक दिया गया, इस हत्या की वरदात से इलाके में दहशत व्याप्त है। घटना की सूचना पर आज सोमवार को पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए बीजापुर जिला अस्पताल भिजवाकर मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।