November 22, 2026

साईंस कालेज मैदान में 7 को होगा कांग्रेस का किसान, जवान, संविधान सभा

1 min read
Share this

रायपुर। 7 जुलाई को कांग्रेस के द्वारा “किसान, जवान, संविधान” सभा का आयोजन राजधानी के साईंस कालेज मैदान में किया गया है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडग़े, संगठन महामंत्री श्री वेणुगोपाल संबोधित करेंगे। इस सभा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सहित देश भर में किसानों, जवानों की आवाज उठाना साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जिस प्रकार से संविधान और संवैधानिक संस्थानों की स्वायत्तता पर प्रहार किया जा रहा है, उसको जनता तक ले जाना है। इस सभा में 25000 से अधिक लोग प्रदेश भर से शामिल होंगे। उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दिए।

This will close in 0 seconds