November 22, 2026

स्टे हटते ही स्कूल शिक्षा विभाग ने 2798 शिक्षकों को प्राचार्य के पद पर किया पदोन्नति

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से स्टे हटने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 2798 शिक्षकों को प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर पदोन्नति दे दी है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर ने करीब 50 पेज में आदेश जारी किया। जिसके अनुसार 1320 व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को पदोन्नत कर प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) बनाया गया है। इसी तरह 1478 ई-संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को भी प्राचार्य के पद पर पदोन्नति दी गई है।

This will close in 0 seconds