पद्मश्री हास्य कवि सुरेंद्र दुबे का निधन
1 min read
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ से दुनिया भर में मशहूर हुए हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को शाम सवा चार बजे निधन हो गया। खबर है कि हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ । रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। अपनी चिर परिचित अंदाज के लिए वे अलग ही पहचान रखते थे। अपनी कविताओं में कहा करते थे- टाइगर अभी जिंदा है।
वह पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे। दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बेमेतरा में हुआ था। उन्होंने पांच किताबें भी लिखी थी। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वे राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके थे। वे राजभाषा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। स्टेज प्रोग्राम के साथ टीवी चैनलों में लगातार कार्यक्रम देते रहे। उन्हे हंसी का खजाना भी कहा जाता था।
