भारतीय जैन संगठना महिला शाखा राजनांदगांव द्वारा आयोजित दो दिवसीय”स्मार्ट गर्ल ” कार्यशाला संपन्न
1 min read
Share this
राजनांदगांव। 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लिये राजनांदगांव भारतीय जैन संगठना महिला शाखा द्वारा “स्मार्ट गर्ल ” पर 21 व 22 जून को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जैन सभा भवन में किया गया।
इस दो दिवसीय कार्यशाला का संचालन प्रशिक्षिका श्रीमती मंजूषा चोपड़ा द्वारा किया गया। कार्यशाला में 13 से 19 वर्ष की आयु वर्ग की 22 जैन बालिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने आत्मविश्वास संवाद क्षमता एवं जीवन कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।कार्यशाला प्रतिदिन प्रातः 10-00 बजे से सायं 06-00 बजे तक आयोजित हुई ।
बालिकाओं ने हर सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व भावनात्मक समझ आत्म- सुरक्षा एवं जीवन मूल्यों की गहराई से समझ अर्जित की और बच्चों के माता पिता का भी सहयोग रहा।

भारतीय जैन संगठना महिला शाखा द्वारा “स्मार्ट गर्ल ” पर दी गई जानकारी के अनुसार स्मार्ट गर्ल – केवल एक कार्यक्रम नहीं एक संकल्प है ।यह एक ऐसा मंच है,जहाँ हर बालिका को अवसर मिलता है,।खुद को समझने, संवारने और समाज में अपनी विशेष पहचान बनाने का। स्मार्ट गर्ल का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं बल्कि जीवन के हर मोर्चे पर सशक्त सक्षम और संवेदनशील बनाना है।आज की युवती जागरूक भी है साहसी भी -और यही स्मार्ट गर्ल असली पहचान है।
इस आयोजन में श्री अभिषेक ओसवाल (दुर्ग) स्टेट हेड स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप छत्तीसगढ़ कार्यक्रम ट्रेनर: श्रीमती मंजूषा चोपड़ा राजनांदगांव,मार्गदर्शक एवं स्टेट को.ऑर्डिनेटर श्रीमती शांता कोटडिया की भूमिका रही।
बी.जे.एस. पुरुष शाखा राजनांदगांव की ओर से पूर्व राज्य अध्यक्ष श्री संतोष सावा अध्यक्ष: श्री राकेश पारख उपाध्यक्ष: श्री आकाश चोपड़ा,सचिव श्री संजय सांखला कोषाध्यक्ष: श्री ऋषभ नाहटा,श्री ललित भंसाली पूर्व रीजनल प्रेसिडेंट,रीजनल प्रेसिडेंट: श्री दीपक नवलखा,रीजनल सेक्रेटरी: श्री दीपक गिडिया तथा महिला शाखा अध्यक्ष: श्रीमती संगीता बैद
सचिव: श्रीमती वर्षा जी बाफना,कोषाध्यक्ष: श्रीमती कविता कोटडिया,मंच संचालन: श्रीमती बरखा बाफना कार्यक्रम विशेष सहयोग रहा।
इसके अलावा श्रीमती रेखा कोटडिया, श्रीमती मधु डाकलिया, श्रीमती वर्षा पारख, श्रीमती दीपिका पारख, श्रीमती अंशू संचेती, श्रीमती स्नेहाजैन, श्रीमती श्रद्धा बोथरा, श्रीमती चंचल जैन, श्रीमती निर्मला कोठारी, श्रीमती हर्षा बोहरा,श्रीमती स्वर्णलता बरडिया, श्रीमती सारिका बाफना,श्रीमती सुनीता गोलछा, श्रीमती संगीता बोहरा, श्रीमती चंद लूनिया, श्रीमती प्रियंका गिडिया,श्रीमती अनीता जैन,श्रीमती नीलम डाकलिया, श्रीमती मोना बैद, श्रीमती मोनिका जी बाफना एवं श्रीमती ममता जी कोटडिया श्रीमती सरोज कोटड़िया, खुशबू ढेलडिया, आदिति कोचर का सहयोग रहा।
