आवासीय बालक छात्रावास – 4 में बच्चों ने समर्पण योगाश्रम थीम पर किया योग
1 min read
Share this
रायपुर। गंजपारा में स्थित आवासीय बालक छात्रावास क्रमांक – 4 के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर समर्पण योगाश्रम थीम पर 100 से अधिक बच्चों ने योग किया। इय एक दिवसीय योग शिविर में छात्र तो शामिल हुए ही साथ ही छात्रावास के कर्मचारी व गंज स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल के शिक्षणगण भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने भी बच्चों के साथ सामूहिक योग किया।
इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक संदीप तिर्की, पूर्व माध्यमिक शाला शहीद स्मारक ‘ब’ गुरुनानक चौक की प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती रूपा चौधरी, प्राथमिक शाला गंज के प्रधान पाठक अजय शुक्ला, शिक्षकों में भूपेंद्र साहू, श्रीमती श्वेता तिवारी, श्रीमती आरिफा मैम, श्रीमती इमला यदु, श्रीमती महेश्वरी साहू, श्री निश्चल कश्यप, रसोइयों में श्री जीना साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अंजली श्रीवास्तव, सहायिका श्रीमती सरिता एवं आंगनबाड़ी के नन्हें बच्चों ने भी योग किया।
