April 30, 2026

आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल के लिए एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद हेतु आवेदन 7 जुलाई तक

1 min read
Share this

जगदलपुर। नीति आयोग, भारत सरकार के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अन्तर्गत बस्तर जिले के आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल के लिए कुल 01 एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद रिक्त है, उक्त पद को आउटसोर्सिंग प्रक्रिया से पद की पूर्ति करने के निर्देश के परिपालन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी,फर्म,एन.जी.ओ. के चयन के लिए नियमानुसार निर्धारित प्रारूप में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदक यथा प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी, फर्म,एन.जी.ओ. द्वारा अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में 07 जुलाई 2025 के 03 बजे अपरान्ह तक कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर कक्ष क्रमांक-23 में जमा किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों को उक्त तिथि को 3.30 बजे अपरान्ह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सह अध्यक्ष आकांक्षी ब्लॉक फैलों आउटसोर्सिंग समिति जगदलपुर, जिला-बस्तर के कार्यालय कक्ष में निर्णय हेतु गठित समिति के समक्ष खोला जायेगा। रूचि की अभिव्यक्ति की विस्तृत विवरणी, शर्ते व आवेदन का प्रारूप बस्तर जिले के वेबसाईट www.bastar.gov.in पर देखी जा सकती है। किसी भी शंका का समाधान हेतु कार्यालयीन अवधि के दौरान कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर, कक्ष क्रमांक 23 से सम्पर्क किया जा सकता है।