November 23, 2026

उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा के योग कार्यक्रम में होंगे शामिल

1 min read
Share this

रायपुर। राज्य के सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम के लिए राज्य शासन द्वारा मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों को नामांकित किया गया है। इसी तारतम्य में वाणिज्य उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शनिवार 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कोरबा में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

This will close in 0 seconds