November 23, 2026

हर्ष प्राइड में आबकारी का छापा , मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए शराब के कई ब्रांडों के साथ आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Share this

*105 लीटर विदेशी मदिरा जप्त*

रायपुर। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल श्री श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध की गई। 15 जून को मुखबिर की सूचना पर हर्ष प्राइड दलदलसिवनी में एक मकान में जिला रायपुर के आबकारी दल द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी संजय दासवानी के आधिपत्य के किराए के घर से मध्यप्रदेश प्रान्त की 9 नग रेड लेबल व्हिस्की बोतल 9 नग हंड्रेड पाइपर व्हिस्की ,10 नग ब्लैक एंड वाइट ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की, 23 नग रॉयल स्टेग व्हिस्की , 4 नग रॉयल चौलेंज व्हिस्की 24 नग ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की , 90 नग किंगफिशर बियर केन , कुल 169 नग बोतल केन अवैध मदिरा मात्रा 104.25 बल्क लीटर मूल्य ₹ 159028/- जब्त की गई । आरोपी संजय दासवानी द्वारा अवैध मदिरा के कारोबार से भी जुड़ा होना पाया गया । अवैध मदिरा के इस कारोबार में अन्य कौन-कौन संदिग्ध शामिल हैं इसकी जांच करने के लिए आरोपी के मोबाइल फोन को जप्त किया गया है और पूछताछ की जा रही है।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क ) के तहत आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है द्य उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री टेक बहादुर कुर्रे , आबकारी उप निरीक्षक श्री प्रकाश देशमुख, श्री विक्रम सिंह,आबकारी आरक्षक श्री राकेश दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

This will close in 0 seconds