May 20, 2026

नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा में घर-घर जाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

1 min read
Share this

*जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचें-कलेक्टर*

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा द्वारा वार्डों में घर-घर जाकर आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। यह अभियान जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर आम नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नगर पालिका की टीम ने वार्ड में घर-घर दस्तक देकर पात्र परिवारों का डाटा संकलित किया और मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की। इस पहल से उन लोगों को लाभ मिलेगा जो अब तक योजना की जानकारी या संसाधनों के अभाव में इससे वंचित थे। आज इस अभियान के तहत कुल 59 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।