1.100 किलोग्राम गांजे की बिक्री से कमाए 13,500 के साथ राजकुमार गिरफ्तार
1 min readShare this
रायपुर। राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी मामला एक ओर थम नहीं रहा है वहीं दूसरी ओर पुलिस भी रोजाना गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में कामयाब हो रही है। ताजा मामले में गुढियारी थाना क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा ओव्हर ब्रीज के नीच से 1.100 किलोग्राम गांजे की बिक्री से कमाए 13,500 के साथ राजकुमार कोसरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर गोंदवारा ओव्हर ब्रीज के नीचे अपने पास बैग में गांजा को बिक्री कर रहा था कि पुलिस वहां पहुंच गई और उसे पकड़ा लिया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार कोसरिया निवासी अशोक नगर बाजार पारा दुर्गा मंदिर के पास गुढियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में 1.100 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 13,500 रूपये जुमला कीमती लगभग 25,000 रूपये को जप्त कर क्रमांक 300/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

