करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

1 min read
Share this

मुंबई । सिने तारिका करिश्मा कपूर के पूर्व पति और  व्यवसायी  संजय कपूर का दिल का दौरा पडने से  53 साल की उम्र में निधन हो गया है।

सबसे अहम बात यह है कि दिल का दौरा पडने से चंद घंटे पूर्व संजय कपूर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ट्वीट किया था। एक्स पर संजय कपूर की आखिरी पोस्ट 12 जून को शाम 5 बजे के आसपास अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश से जुड़ी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं.। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे।’

 

This will close in 0 seconds