May 20, 2026

1.51 लाख के जेवरात ले उड़े शातिर चोर, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

1 min read
Share this

रायपुर। गुढिय़ारी थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने एक सूने घर पर धावा बोलकर 11.51 लाख रुपये कीमत के गहने-जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। लेकिन चोरों यह नहीं मालूम था कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और उनकी तस्वीरें उसमें कैद हो गई, अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
पीडि़त परिवार के मुताबिक वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे और देर रात करीब 3 बजे जब वह घर लौटे तो नजारा देखकर दंग रह गए। घर के सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे और घर पर रखे गहने जेवरात, जिसकी कीमत करीब 11.51 लाख रुपये थी गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल गुढिय़ारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और चोरों की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में पुलिस जुट गई है।