November 23, 2026

352 गांवों में जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर 15 से 30 जून तक

1 min read
Share this

कोंड़ागांव। आदिवासी बाहुल्य गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने, सहित स्वास्थ्य संवाएं, शिक्षा और आजीविका में सुधार लाने से जुड़े अभियान धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इस अभियान के तहत 15 से 30 जून तक आयोजित होने वाले जागरूकता एवं ससंतृप्ति शिविर में अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं का जनजातीय समुदाय तक शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
कोंड़ागांव कलेक्टर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित शिविर में सभी संबंधित विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर जिपं सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर आदि केंद्र शासन के 17 विभागों की 25 एफ गतिविधियों को शामिल करते हुए इसका क्रियान्वयन किया जाएगा । अभियान के तहत जिले के कुल 352 गांवों को शामिल किया गया है, जिसमें बड़ेराजपुर के 49, केशकाल के 42, कोण्डागांव के 104, माकड़ी के 96 और ब्लॉक फरसगांव के 61 गांव शामिल हैं।

This will close in 0 seconds