पत्नी की अंतिम पूरी कर वापस लंदन लौट रहा पति विमान हादसे में मारा गया पीछे छोड़ गया दो मासूम जंदगियां
1 min read
Share this
अहमदाबाद। गुरुवार की दोपहर में हुआ विमान हादसे में 270 लोग मारे गये हादसे का मंजर अब भी आंखों में तैर रहा।यह हादसा ऐसी टीस दे गया जिसको भुला पाना आसान नहीं होगा।इस हादसे में न जाने कितने घर उजड़ गये और कितने परिवारों को जिंदगी भर का गम दे गया।
उल्लेखनीय है कि 12 जून को दोपहर में अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 उड़ान भरने के दुर्घटना का शिकार हो गई। इस विमान में अनेक जानी-मानी हस्तियो सवार थी जो अब इस दुनिया नहीं हैं।
एयरपोर्ट पर हुए इस भयानक विमान हादसे ने कई जिंदगियों को हमेशा के लिए बदल दिया। इस हादसे में गुजरात के अमरेली जिले के वाडिया गांव निवासी अर्जुनभाई मनुभाई पटोलिया की भी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी भारतीबेन का लंदन में निधन हुआ था। उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियां उनके पैतृक गांव की नदी में प्रवाहित की जाएं।
अर्जुनभाई अपनी पत्नी की अस्थियां लेकर भारत आए थे। उन्होंने गांव में सभी धार्मिक रस्में पूरी की और कुछ दिन रिश्तेदारों के पास रुकने के बाद वे लंदन वापस लौट रहे थे।लेकिन नियति को यह शायद मंजूर नहीं था।लौटते वक्त वे उस विमान में सवार थे, जो अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही दुर्घटना का शिकार हो गया।
अर्जुनभाई की 8 और 4 साल की दो बेटियां हैं जो इस समय लंदन में अकेली रह गई हैं। मां की मौत के बाद पिता का साया भी उठ गया। अर्जुनभाई के पिता का पहले ही स्वर्गवास हो गया जबकि उनकी मां सूरत में रहती हैं. इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया। यह एक ऐसे पति की व्यथा है, जिसने अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए सफर किया, लेकिन खुद जिंदगी की आखिरी उड़ान में चला गया।अब पीछे सिर्फ यादें, आंसू और अनाथ बच्चों का भविष्य बचा है।
