छत्तीसगढ़ में फिर शुरु हो सकता है गौठानों का संचालन, जोशी करेंगे राज्य सरकार से चर्चा
1 min read
Share this
रायपुर। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संजय विनायक जोशी दो दिवसीय प्रवास पर आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंची जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। माना विमानतल पर कुछ पत्रकारों से चर्चा करते हुए गौशालाओं का नाम गौधाम करने के फैसले का स्वागत करते हुए जमकर उसकी सराहना किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार में शुरू की गई गौठानों के संचालन करने कांग्रेस की मांग पर उन्होंने इसके फिर से संचाल के लिए राज्य सरकार से चर्चा करने की बात कही। श्री जोशी बलौदाबाजार में आयोजित समृद्ध भारत सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंचे। बताते दें कि प्रदेश में रोजाना गौ वंश सड़क हादसे के शिकार हो रहे है और इसकी रोकथाम के लिए गोठानों को फिर से शुरू करने की मांग काफी दिनों से उठ रही है।
