November 23, 2026

पड़ोसी की पत्नी, मां और जीजा से गाली-गलौच करने पर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज

1 min read
Share this

जांजगीर-चाम्पा। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने पत्नी, मां और जीजा से गाली-गलौच कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। वहीं दूसरी ओर विधायक साहू ने भी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ मारपीट करने का काउंटर रिपोर्ट दर्ज करवाया है। पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
चंद्रशेखर राठौर ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के घर के दो एसी के आउटडोर व चिमनी से धुंआ निकलने वाले स्थान को उसकी जमीन तरफ रखा है, जिसे हटाने को कहने के बाद भी नही हटाया था। इस पर 10 जून को बालेश्वर साहू के मकान पर काम करने वाले नौकर को हटाने कहा था। इस बात की जानकारी मिलते ही जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने गली और फिर घर आकर घर वालों से अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं जीजा हेमंत राठौर से मारपीट की, जिससे उनके गाल और पीठ पर चोट आई है। उसके माता-पिता, उसकी पत्नी और बच्चों को यदि भविष्य मे कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार बालेश्वर साहू होगा। पड़ोसी की शिकायत पर विधायक के खिलाफ बीएनएस की धारा 329(4), 296, 351(2) और 115 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। वहीं विधायक बालेश्वर साहू ने भी पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से जमीन विवाद को लेकर मारपीट के तहत मामला दर्ज किया कर जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

This will close in 0 seconds