May 1, 2026

ग्राम भोथली के किसान कीर्तन ने ड्रीम इलेवन में 39 रुपए लगाकर जीते 4 करोड़

1 min read
Share this

बालोद। गुरूर ब्लॉक के ग्राम भोथली का किसान कीर्तन कुमार साहू ने अब करोड़पति बन गया है क्योंकि उसने ऑनलाइन गेमिंग एप ड्रीम इलेवन में आईपीएल सेमीफाइनल मैच में 39 रुपए लगाकर 4 करोड़ रुपए जीते है। जैसे ही इसकी घोषणा हुई पूरे परिवार के साथ गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उसे बधाई देने वालों का तांता लगना शुरु हो गया है। कीर्तन ने बताया कि वह इस पैसे से जमीन और गाड़ी तो खरीदेगा साथ ही बचे हुए रुपये से वह बिजनेस भी करेगा।
उन्होंने बताया कि यू-ट्यूब से देखकर उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग खेलना सीखा, उसके बाद पिछले दो साल से ऑनलाइन गेमिंग एप ड्रीम इलेवन में खेलना शुरू किया और हर मैच खेला। जिसका परिणाम मुझे बेहतरीन ढंग से आईपीएल 2025 के सेमीफाइनल मैच में मिला है। उन्होंने इस मैच में 39 रुपए लगाकर जीते पूरे 4 करोड़ रुपये जीते। उन्होंने बताया कि जब वह मैच में जुड़ा था तो उसे पता नहीं था कि वह इस परिणाम तक पहुंच गया है। अगले दिन जब उसने दोबारा मोबाइल खोला तब पता चला कि उसने चार करोड़ की राशि जीत ली है। पहले उसे यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन कंपनी से फोन आया और उसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए तो खुशी का ठीकाना नहीं था। इनाम की चर्चा के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।