राजा रघुवंशी हत्याकांड:यात्री ने एक आरोपी को जड़ा थप्पड़
1 min read
Share this
इंदौर(मध्यप्रदेश)। राजा रघुवंशी की हत्या से लोग कितने आक्रोशित हैं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मंगलवार की रात में देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर उस समय देखने को मिला जब मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपियों को अपने साथ लेकर प्रस्थान द्वार से हवाई अड्डे में दाखिल हो रही थी उसी दरम्यान वहां एक यात्री ने आरोपी पर जमकर थप्पड जमा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब मेघालय पुलिस की एक टीम चार आरोपियों को लेकर एयरपोर्ट में दाखिल हो रही थी। उस समय अपने सामान को लेने का इंतजार कर रहे एक यात्री ने आरोपयों को आते देखा तो उसने अचानक एक आरोपी को थप्पड़ मार दिया। अपना सामान लेकर खड़े एक यात्री ने जब आरोपियों को पास से गुजरते देखा, तो उसने राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आक्रोश जताते हुए एक आरोपी को अचानक थप्पड़ जड़ दिया। चूंकि चारों आरोपियों को नकाब पहनाकर हवाई अड्डे पर ले जाया जा रहा था, इसलिए तुरंत पता नहीं चल सका है कि यात्री ने इनमें से किसे थप्पड़ मारा।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है। इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि मेघालय पुलिस का 12 सदस्यीय दल राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपियों-राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को ट्रांजिट हिरासत में अपने साथ लेकर शिलॉन्ग के लिए रवाना हुआ।
