November 23, 2026

पुण्यतिथि पर महापौर समेत शहरवासियों ने विद्याचरण शुक्ल को किया याद

1 min read
Share this

रायपुर। आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की 12वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से राजधानी शहर में रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने नगर निगम के शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल उद्यान परिसर स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने उन्हें समस्त नगरवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए मूर्ति स्थल पर आदरांजलि अर्पित की. नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, पूर्व पार्षद श्री मनोज कंदोई, सामाजिक कार्यकर्त्ता सर्वश्री अनुभव चरण शुक्ला, प्रमोद तिवारी, नवीन चंद्राकर, जोन 4 सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, गणमान्यजनों, ने शुक्ल को उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर मूर्ति स्थल पर नमन किया।

This will close in 0 seconds